Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-07

Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम में दो वार्डों से पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-16 से राजरानी महतो और वार्ड संख्या-14 से सुनीता बेरा निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुई हैं.

दोनों निर्वाचित पार्षदों को गम्हरिया अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

वार्ड संख्या-10 से 18 तक कुल 45 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें से 5 नामांकन स्क्रुटनी के दौरान निरस्त कर दिए गए. इसके बाद 2 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया और 2 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए.

इन प्रक्रियाओं के बाद अब वार्ड 10 से 18 के लिए कुल 36 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !