Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-07

Adityapur News: आदित्यपुर में वार्ड 10 से 18 के प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह

Adityapur News: नगर निगम चुनाव के तहत शनिवार को आदित्यपुर में वार्ड संख्या 10 से 18 तक के प्रत्याशियों को उनके निर्धारित चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए. यह प्रक्रिया अंचल कार्यालय परिसर में पूरी हुई, जहां सभी प्रत्याशी अपने-अपने प्रस्तावकों और समर्थकों के साथ उपस्थित रहे.

निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी कर वार्ड स्तर पर प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह प्रदान किए.

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी अब अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क और प्रचार अभियान को तेज करने में जुट गए हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !