Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-07

Hazaribagh News: हजारीबाग में दिनदहाड़े फायरिंग, जेवर कारोबारी को मारी गोली

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बसरिया मोहल्ला में शनिवार को दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने जेवर कारोबारी प्रभु सोनी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गंभीर रूप से घायल प्रभु सोनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल है.

अचानक फायरिंग से दहला इलाका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने की आवाज से मोहल्ला दहल उठा. लोग भयभीत होकर अपने घरों में दुबक गए. कुछ ही क्षणों में घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

अस्पताल में चल रहा इलाज
स्थानीय लोगों की मदद से घायल कारोबारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया. प्रभु सोनी को इलाके में एक शांत और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाना जाता है. किसी से विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे यह हमला स्थानीय लोगों के लिए और भी चौंकाने वाला बन गया है.

पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी. अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू की गई है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है. इसके साथ ही सीमावर्ती इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं. बाजार और आसपास के क्षेत्र में असुरक्षा की भावना गहराई है. लोग अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

इस वारदात ने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं. खुलेआम गोलीबारी से स्पष्ट है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अब पुलिस की त्वरित कार्रवाई ही जनता के भरोसे को बहाल कर सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !