Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-07

Chandil Accident News: चांडिल में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, चार घायल

Chandil Accident News: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चौका थाना अंतर्गत एनएच-33 पर नौतनडीह के पास शनिवार सुबह एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक, एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो में सवार लगभग 45 से 50 वर्षीय व्यक्ति के सिर पर ट्रेलर का चक्का चढ़ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर के बाद टेंपो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता आकाश महतो और नयन सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को मदद पहुंचाई.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !