Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-07

Jamshedpur News: एमजीएम मेडिकल कॉलेज में विभागीय जरूरत के अनुसार खरीदे जाएंगे उपकरण

Jamshedpur News: जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अब विभिन्न विभागों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मशीन और उपकरण खरीदे जाएंगे. इस दिशा में पहल करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों से विस्तृत जानकारी मांगी है.

इलाज और ऑपरेशन से जुड़े उपकरण खरीदे जाएंगे
प्राचार्य ने निर्देश दिया है कि विभागाध्यक्ष केवल शिक्षण कार्य ही नहीं, बल्कि अस्पताल में मरीजों के इलाज और ऑपरेशन से जुड़ी जरूरतों के आधार पर भी आवश्यक मशीनों और उपकरणों की सूची तैयार करें. साथ ही, प्रत्येक उपकरण की अनुमानित लागत भी बताने को कहा गया है, ताकि खरीद प्रक्रिया को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सके.

उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करना प्राथमिकता
कॉलेज प्रशासन का उद्देश्य है कि आधुनिक संसाधनों के माध्यम से छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके और मरीजों को भी उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.

यह पहल एमजीएम मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. जरूरत आधारित खरीद से संसाधनों का सही उपयोग होगा और अस्पताल की कार्यक्षमता में सुधार आने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !