Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-07

Ranchi Crime News: अनगड़ा में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Ranchi Crime News: रांची पुलिस ने अनगड़ा थाना क्षेत्र के सीताडीह गांव में अवैध रूप से हथियार बनाने और बेचने के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में देशी हथियार और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए हैं. इस मामले में नारायण लोहरा को गिरफ्तार किया गया है.

सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई
पुलिस को 6 फरवरी की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि सीताडीह गांव में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से हथियार का निर्माण कर उनकी बिक्री करता है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी की.

घर से बरामद हुए हथियार और उपकरण
छापेमारी के दौरान आरोपी के घर और उसके पीछे छिपाकर रखे गए हथियारों की तलाशी ली गई. पूछताछ में आरोपी ने अवैध हथियार निर्माण और बिक्री की बात स्वीकार की.

पुलिस ने मौके से निम्न सामग्री जब्त की-
  •  देशी निर्मित सिंगल बैरल हथियार: 19 पीस
  •  अर्धनिर्मित अग्नेयास्त्र: 4 पीस
  •  हथियार बनाने के उपकरण

बरामद हथियारों के संबंध में वैध कागजात मांगे जाने पर आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पुलिस की कार्रवाई के बाद लोगों ने ली राहत की सांस
स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं. अब पुलिस की कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जाती थी और इस नेटवर्क से और कौन लोग जुड़े हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !