Jamshedpur News: जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में शनिवार को मासिक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम यूनियन के गोपेश्वर हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए कर्मी अपने परिजनों के साथ शामिल हुए.
यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर संबंधित विभागों के कमेटी मेंबर और यूनियन पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
कार्यक्रम में यूनियन के सभी पदाधिकारी, कमेटी सदस्य और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे. यूनियन नेतृत्व ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति कंपनी से, यूनियन से नहीं
महामंत्री आरके सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति कंपनी से हुई है, यूनियन से नहीं. यूनियन के साथ उनका संबंध हमेशा बना रहेगा. उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों से समय-समय पर यूनियन कार्यालय आने और अपने अनुभव साझा करने का आग्रह किया.
वहीं अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि भले ही कर्मचारी कंपनी से रिटायर हो गए हों, लेकिन यूनियन से उनका जुड़ाव बना रहना चाहिए. सेवानिवृत्त कर्मियों के सुझाव यूनियन के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहेंगे.
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने दिया.
इन सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित :
• टीएमएल ड्राइव: विनोद कुमार सिंह, ललन कामत, प्रदीप कुमार सिंह, अजय कुमार, दीपांकर धर चौधरी, संजय कुमार सिंह, उदय देवगन
• कैब एंड कॉल फैक्ट्री: सागर चंद्र शाह, समरेश कुमार दास, जगन्नाथ दीप, दीनानाथ प्रसाद, रमेश कुमार, आरके ठाकुर, मोहम्मद शाहीन, सुभाष चंद्र शर्मा
• इंजन विभाग: अब्दुल गनी
• फाउंड्री: अनिल कुमार दास, रविंद्र सिंह, नजीर बक्स
• व्हीकल प्रीपेरेशन एवं डिस्पैच: नदकानन आनंदन, विजय कुमार शर्मा
• फ्रेम फैक्ट्री: रमेश कुमार सिंह, महेंद्र कुमार
• व्हीकल फैक्ट्री: मनजीत सिंह सैनी, दीपक कुमार शर्मा, ए के सिंह, अशोक कुमार वर्मा, असलम खान
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सेवानिवृत्त कर्मियों ने यूनियन के प्रति आभार जताया.