Jamshedpur News: जमशेदपुर में आयोजित इंडोमैक 2026 – बी2बी इंडस्ट्रियल मशीनरी एंड इंजीनियरिंग एक्सपो का आज अंतिम दिन रहा. यह औद्योगिक प्रदर्शनी 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक चली, जिसमें उद्योग जगत से जुड़े लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली.
इस एक्सपो में स्थानीय और क्षेत्रीय उद्यमियों के साथ टाटा ग्रुप के अधिकारियों ने भी शिरकत की. उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों का कहना है कि ऐसे आयोजन बड़े स्तर पर और साल में कम से कम दो बार होने चाहिए, ताकि पूर्वी भारत के उद्यमी मशीनरी और तकनीक में हो रहे नए बदलावों को सीधे देख और समझ सकें.
आधुनिक मशीनों और नई तकनीक के बारे में जानकारी मिलती है
उद्यमियों ने बताया कि इस तरह के एक्सपो से उन्हें आधुनिक मशीनों और नई तकनीक के बारे में जानकारी मिलती है, जिसे अपनाकर उत्पादन और गुणवत्ता दोनों को बेहतर बनाया जा सकता है.
यह एक्सपो इंडोमैक बिजनेस सोल्यूशन्स द्वारा ऑटो क्लस्टर और एसिया के सहयोग से पांचवीं बार आयोजित किया गया. आयोजकों के अनुसार, अंतिम दिन होने के कारण बड़ी संख्या में उद्यमियों के पहुंचने की उम्मीद है.
एक्सपो में शामिल देश और विदेश की कंपनियों को उम्मीद से ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. कई कंपनियों को मशीनों की बुकिंग मिली, वहीं कुछ बड़े व्यापारिक समझौते भी यहीं पूरे हुए.
यह औद्योगिक प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चली, जिसमें प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहा. आयोजकों का कहना है कि इंडोमैक 2026 ने पूर्वी भारत के औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.