मानगो नगर निगम, 13 उम्मीदवार मैदान में
मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए मुकाबला दिलचस्प होने वाला है, जहाँ कुल 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आपको बताते है आवंटित मुख्य चुनाव चिन्ह इस प्रकार हैं ।
प्रमुख प्रत्याशी और चिन्ह
इंदिरा सुन्डी को एअर कंडीशनर, कुमकुम श्रीवास्तव को छड़ी, और जेवा कादरी को चूड़ियाँ पार्वती देवी - बैटरी टार्च, प्रतिभा रानी - बेंच, बनिता सहाय - बिस्कुट, राईमुनी सुंडी - बक्सा, संध्या सिंह - कैमरा, सुधा गुप्ता - कार्पेट, सुशीला सिंह - सीसीटीवी कैमरा, सोनामुनी सोरेन - चपाती रोलर आवंटित की गई हैं। वहीं लक्की सिंह ईंटें और शाइस्ता परवीन बाल्टी के साथ मैदान में हैं।
विशेष सूचना
आपको बताए मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 22 में इस बार कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पाया, जिसके कारण यह वार्ड सदस्य का पद रिक्त रहेगा।
जुगसलाई नगर परिषद, 8 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
जुगसलाई में अध्यक्ष पद के लिए 8 महिला उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर है। यहाँ इंदू देवी को एअर कंडीशनर, जसप्रीत कौर को छड़ी और रिंकु सिंह को ईंटें डॉली मल्लीक – चूड़ियाँ नीलुफर हुसैन – बैटरी टार्च नौशीन खान – बेंच बलबीर कौर – बिस्कुट मुस्सर्रत खातुन – बक्सा प्रतीक आवंटित किया गया है।
जुगसलाई में लोकतांत्रिक उत्साह के बीच एक बड़ी खबर यह है कि यहाँ 5 वार्ड पार्षदों का चयन निर्विरोध हो गया है। वार्ड संख्या 05 से मोहम्मद अब्बास अंसारी और वार्ड 11 से राशीद इकबाल अंसारी सहित कुल पांच पार्षद बिना किसी विरोध के चुने गए हैं।
चाकुलिया नगर पंचायत, अध्यक्ष पद के लिए 4 दावेदार
चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चुनावी बिसात बिछ चुकी है। यहाँ मुख्य रूप से चार प्रत्याशियों के बीच संघर्ष है, सोमवारी सेरेन-बैटरी टार्च, संध्या रानी सरदार-चूड़ियाँ, चन्दना मुर्मू- एअर कंडीशनर, शिलावती टुडू- छड़ी चाकुलिया में भी तीन वार्ड पार्षदों वार्ड 03, 08 और 12 को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
चुनावी माहौल
चुनाव चिन्ह मिलते ही उम्मीदवार अब "डोर-टू-डोर" कैंपेनिंग में जुट गए हैं। मानगो से लेकर चाकुलिया तक की गलियों में अब नारों और पोस्टरों की गूंज सुनाई देने वाली है। प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।