Cricket: टी-20 वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए USA को 29 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है.
सूर्या का कप्तानी प्रहार
मैच में भारतीय बल्लेबाजी की कमान संभालते हुए सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टी-20 बल्लेबाज क्यों माना जाता है। दबाव के क्षणों में उन्होंने एक बेहतरीन कप्तानी पारी खेली और शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। उनकी पारी की बदौलत ही भारत ने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया.
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में यूएसए को हराकर शानदार शुरुआत की. भारत की ओर से रखे गए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम 132 रन ही बना सकी. टीम इंडिया अब 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में खेलेगी.
सूर्यकुमार यादव की 84 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी
सूर्यकुमार यादव की 84 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में यूएसए के खिलाफ 9 विकेट पर 161 रन बनाए. सूर्यकुमार ने 49 गेंद की पारी में 10 चौके और चार छक्के जड़े. उनके अलावा केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें तिलक वर्मा ने 25 रन और ईशान किशन ने 20 रन का योगदान दिया. अमेरिका के लिए शैडली वान शाल्कविक ने 25 रन देकर चार विकेट झटके जबकि हरमीत सिंह को दो विकेट मिले. अली खान और मोहम्मद मोहसिन ने एक एक विकेट लिया.
खिलाड़ियों की मौजूदगी
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में वापस आना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है. तिलक वर्मा भी फिट होकर लौट आए हैं. वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, उप-कप्तान अक्षर पटेल और शिवम दुबे जैसे हरफनमौला खिलाड़ियों की मौजूदगी भारत की बैटिंग लाइन-अप को मजबूत करती है.