Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-07

Jamshedpur DC Action: मानगो बस स्टैंड में स्लीपर बसों की विशेष जांच, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 17 बसों पर गिरी गाज

Jamshedpur: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जमशेदपुर प्रशासन अब सख्त रुख अपना रहा है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग ने मानगो बस स्टैंड में स्लीपर बसों के विरुद्ध एक बड़ा जांच अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली 17 बसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

सुरक्षा मानकों AIS-052 एवं AIS-119 की जांच

जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार और मोटरयान निरीक्षक सूरज हेम्ब्रम के नेतृत्व में चली इस जांच का मुख्य उद्देश्य बसों में यात्री सुरक्षा को परखना था। टीम ने विशेष रूप से AIS-052 और AIS-119 के तहत निर्धारित मानकों की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि कई स्लीपर बसों में नियमों का उल्लंघन कर सीटों की बनावट और सुरक्षा उपकरणों में कोताही बरती गई थी।

बस मालिकों को नोटिस और सख्त चेतावनी

जांच में दोषी पाए गए 17 बस मालिकों और संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी संचालकों को नए प्रावधानों के तहत नोटिस जारी किया है। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समयावधि के भीतर अपने वाहनों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप दुरुस्त कर लें।

यात्री सुरक्षा सर्वोपरि

परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते बसों में सुधार नहीं किया गया, तो उनके परमिट रद्द करने जैसी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि शत-प्रतिशत नियमों का अनुपालन सुनिश्चित हो सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !