Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Seraikela News: राजनगर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दादी की मौत, पोती गंभीर

Seraikela News: राजनगर थाना क्षेत्र के कोलाबाडिया गांव में शनिवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गई.

यह घटना शाम करीब 6:30 बजे की है. कोलाबाडिया निवासी 60 वर्षीय तारु दास अपनी 12 वर्षीय पोती नेहा दास के साथ सड़क किनारे टहल रही थीं. इसी दौरान छेलकानी की ओर से आ रही एक बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने तारु दास की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जमशेदपुर स्थित टीएमएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई. वहीं नेहा दास का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में जारी है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बाइक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !