Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Jamshedpur News: टाटा पावर मजदूरों का मशाल जुलूस, 11 फरवरी तक मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल की चेतावनी

Jamshedpur: टाटा पावर में कार्यरत मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के संबंध में उप श्रमायुक्त, जमशेदपुर द्वारा टाटा पावर प्रबंधन से जवाब माँगा गया था। किंतु टाटा पावर प्रबंधन एवं ठेका प्रतिष्ठान आर. के. इरेक्टर द्वारा अब तक कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।

मजदूरों ने दी चेतावनी
इस लापरवाही के विरोध में टाटा पावर के मजदूरों ने AITUC के राज्य सचिव अम्बुज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में गोविंदपुर अन्ना चौक से टाटा पावर के मुख्य गेट तक मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश प्रकट किया। मजदूरों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 11 फरवरी तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जवाबदेही टाटा पावर प्रबंधन की होगी।

कार्यक्रम में सैकड़ों मजदूरों ने लिया भाग 
आज के इस कार्यक्रम में टाटा पावर मजदूर यूनियन के महासचिव निगमानंद पाल, जयशंकर प्रसाद, धनंजय शुक्ला, सत्येंद्र सिंह, राम जीवन, पवन कुमार, संजीत प्रसाद सहित सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !