Jamshedpur: केएल (डीम्ड टू बी) यूनिवर्सिटी द्वारा ₹100 करोड़ की मेरिट स्कॉलरशिप योजना के पोस्टर लॉन्च के अवसर पर व्यावसायिक विकास, राष्ट्र निर्माण, राज्य प्रगति एवं नवाचार पर केंद्रित एक विशेष शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी रहे।
अपने संबोधन में विधायक मंगल कालिंदी ने शिक्षा, नवाचार और चरित्र निर्माण को राज्य एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला बताया। उन्होंने युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि दीर्घकालिक विकास के लिए उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं नवाचार पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य
कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य ₹100 करोड़ मेरिट स्कॉलरशिप पोस्टर का शुभारंभ करना, राज्य एवं राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका को उजागर करना, उच्च शिक्षा के अवसरों, करियर योजना, रोजगार संभावनाओं एवं नवाचार के प्रति जागरूकता फैलाना तथा शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी पहलों को प्रोत्साहित करना रहा।
विश्वविद्यालयों में 26वां स्थान प्राप्त
केएल (डीम्ड टू बी) यूनिवर्सिटी 46 वर्षों की शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ गुणवत्ता शिक्षा, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार विश्वविद्यालय ने देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में 26वां स्थान प्राप्त किया है।
विद्यार्थी केएल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते
कार्यक्रम में केएल यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ प्रतिनिधि डॉ. जे. श्रीनिवास राव (डायरेक्टर एडमिशन) सहित विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य एवं आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समापन अवसर पर स्टेट हेड विक्रम शर्मा ने रीजनल मैनेजर पंकज कुमार, अवनीश सिंह, राकेश कुमार एवं विनीत श्रीवास्तव के साथ जानकारी दी कि करियर मार्गदर्शन एवं योजना से संबंधित सहायता के लिए इच्छुक विद्यार्थी केएल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।