Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Jamshedpur Breaking: सीतारामडेरा के छायानगर में टेंट हाउस में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Jamshedpur Breaking: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नंदन टेंट हाउस में अचानक आग लग गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई. मौके पर झारखंड सरकार की दो दमकल गाड़ियां और टाटा स्टील की एक दमकल टीम पहुंची और संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया.

दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के घरों और दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने से टेंट हाउस को नुकसान पहुंचा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !