Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Ranchi News: रांची में मारपीट के बाद युवक की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: डोरंडा थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिषेक लोहरा के रूप में हुई है, जिसका इलाज रिम्स में चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप 
घटना की सूचना मिलते ही परिजन डोरंडा थाना पहुंचे और इस मामले को हत्याकांड बताते हुए इसमें शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का आरोप है कि अभिषेक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर हो गई थी।

एक आरोपी गिरफ्तार 
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी शंकर लोहरा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस 
फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !