Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Chakulia Police Action: चाकुलिया में पुलिस का छापा 350 केजी महुआ और 15 लीटर देसी शराब नष्ट, भाटिया हुई ध्वस्त

Chakulia: आगामी नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नशा मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए चाकुलिया पुलिस ने कमर कस ली है। इसी क्रम में रविवार को चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल ने मोराबांधी गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित दो देशी शराब भट्टियों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

भारी मात्रा में जावा महुआ और शराब नष्ट

पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से शराब माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि भट्टियों के पास से शराब बनाने के उपकरण और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया गया था। मौके पर ही पुलिस बल ने लगभग 350 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया।करीब 15 लीटर तैयार देशी शराब को बहा दिया गया। शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तनों और अन्य सामग्रियों को भी घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया।

उत्पाद विभाग को दी गई सूचना

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने जानकारी दी कि इस पूरी कार्रवाई और जब्ती के संबंध में उत्पाद विभाग को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शराब माफियाओं में हड़कंप

पुलिस की इस सक्रियता ने क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों की नींद उड़ा दी है। गांव और आसपास के इलाकों में अवैध रूप से संचालित अन्य भट्टियों के संचालकों में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !