Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: चुनाव की तैयारियों को लेकर तैयारी तेज, कोषांगों का औचक निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश

Jamshedpur: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न निर्वाचन कोषांगों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की बारीकियों को परखा और अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी।

पदाधिकारी एवं कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

उपायुक्त ने मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ा प्रत्येक कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गंभीरता से पूर्ण किया जाए।निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सचिदानंद महतो, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी किकू महतो, कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद सहित संबंधित कोषांगों के पदाधिकारी एवं कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश

उपायुक्त ने कर्मियों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना और कार्यस्थल पर आवश्यक संसाधन सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने अंत में कहा कि प्रशासन का लक्ष्य एक त्रुटिहीन निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करना है, जिसमें तकनीक और मैनुअल मिलान दोनों का प्रभावी समन्वय हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !