Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Ranchi News: लोक भवन उद्यान अब 15 फरवरी तक रहेगा आम जनता के लिए खुला

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आम नागरिकों की बढ़ती रुचि और उत्साह को ध्यान में रखते हुए लोक भवन, रांची स्थित उद्यान को आम जनता के लिए खुले रखने की अवधि बढ़ाने का निर्देश दिया है। पहले यह उद्यान केवल 8 फरवरी तक ही आम लोगों के भ्रमण के लिए खोले जाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता और सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए अब इसे 15 फरवरी 2026 तक आम नागरिकों के लिए खुला रखा जाएगा।


इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना लोक भवन

लोक भवन उद्यान इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुबह से ही बड़ी संख्या में नागरिक परिवार और मित्रों के साथ उद्यान भ्रमण के लिए पहुँच रहे हैं। इसी को देखते हुए राज्यपाल ने यह निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुंदर वातावरण का आनंद उठा सकें।


भ्रमण का समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे निर्धारित 
उद्यान भ्रमण का समय पूर्व की तरह प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित रहेगा। भ्रमण के इच्छुक नागरिक लोक भवन के गेट संख्या–2 से सुरक्षा जांच के उपरांत अपराह्न 1 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !