Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Potka Shaheed Diwas: पोटका में शहीद दिवस पर नौवां रक्तदान शिविर, 75 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Potka: पोटका प्रखंड के रसुनचोपा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सारसे में शहीद धुसा–जुगल मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर नौवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 75 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं ब्लड बैंक, जमशेदपुर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने वीर शहीद धुसा–जुगल की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। शहीद दिवस पर आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज में सेवा, समर्पण और बलिदान की भावना को सशक्त करने का प्रतीक बना।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि वीर शहीद धुसा–जुगल की शहादत दिवस पर लगातार नौ वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता का सबसे बड़ा और अमूल्य दान है, जिससे एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के जीवन की रक्षा करता है। उन्होंने युवाओं से ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

शिविर को सफल बनाने में शहीद धुसा–जुगल मेमोरियल क्लब एवं आयोजन समिति के हिमांशु सरदार, हरीश सरदार, विजन सरदार, अभिजीत सरकार, लक्ष्मी राम सरदार, चंद्र मोहन सरदार, भुवनेश्वर सरदार, सुनील सरदार, जय सिंह सरदार, सशोधर सरदार, सूरज सरदार, सशधर सरदार, रॉकी सरदार, राजेश सरदार सहित अन्य सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !