Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Saraikela Illegal Liquor: सरायकेला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 5.4 लीटर विदेशी शराब बरामद

Saraikela: अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला के निर्देश पर अवैध शराब के विनिर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर गमहरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गमहरिया रेलवे स्टेशन पर उत्पाद विभाग की टीम ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहयोग से टाटा–कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक संदिग्ध यात्री को धर दबोचा।
तलाशी के दौरान संदिग्ध के नीले रंग के बैग से ऑफिसर चॉइस एलिट व्हिस्की के 30 पाउच टेट्रा पैक (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद किए गए। बरामद शराब पर “फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल” अंकित पाया गया। कुल बरामद शराब की मात्रा 5.4 लीटर आंकी गई है।

मौके पर ही उत्पाद विभाग की टीम ने अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुमित कुमार, पिता सिकंदर ठाकुर, निवासी जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम के रूप में की गई है। अग्रतर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !