Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Jamshedpur News: पोद्दार वैश्य कल्याण समिति का वनभोज संपन्न, सामाजिक एकता और सशक्तिकरण पर दिया जोर

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र स्थित थीम पार्क पिकनिक स्थल में पोद्‍दार वैश्य कल्याण समिति द्वारा वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समिति अध्यक्ष अरुण पोद्दार की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

संस्था को सबल बनाने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान महामंत्री श्रीकांत देव ने समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए संस्था के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में हुई प्रगति की जानकारी साझा की। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कई सकारात्मक सुझाव दिए और समिति के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


खेलकूद और पारिवारिक सहभागिता

समारोह में बच्चों, बच्चियों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।प्रथम: आस्था, प्रियांश, आस्था कुमारी, रिया द्वितीय: रिया, अनीश, आस्था अंजलि तृतीय: आरती, प्रियांश, मीठी एवं अनीश वहीं, मोहित और अनीसा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

पर्सन ऑफ द ईयर का चयन

लॉटरी के माध्यम से रामउदगार पोद्दार–मौसमी पोद्दार को पर्सन ऑफ द ईयर (Best Couple) के रूप में चुना गया, जिन्हें उपस्थित सदस्यों ने बधाई दी।

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की और संगठन में कंधे से कंधा मिलाकर चलने की प्रतिबद्धता जताई, जिससे सामाजिक एकता और मजबूती का संदेश गया।

समिति सदस्यों की उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्य संरक्षक शंकर पोद्दार सहित रामलखन पोद्दार, देवनारायण पोद्दार, संजीव पोद्दार, अजय पोद्दार, नीरज नागेंद्र, मनोज पोद्दार, श्याम पोद्दार, रूपेश पोद्दार, गणेश कुमार, जितेंद्र सेन पोद्दार, उमेश पोद्दार, वीना पोद्दार, राजकुमारी देवी, पूनम पोद्दार, सुबोध पोद्दार, संजय पोद्दार, अभिषेक गांधी, परमेश्वर पोद्दार, संदीप पोद्दार, बबीता कुमारी, सुषमा, सुशील पोद्दार सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !