Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अवैध निर्माण पर सवाल, बार-बार सील के बावजूद फिर शुरू हुआ काम

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर स्थित लौहनगरी में अवैध नक्शा विचलन वाली इमारतों को लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की भूमिका पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. आरोप है कि जेएनएसी अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद शहर के कई इलाकों में नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य जारी है.


बारीडीह थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी में एक इमारत पिछले कई वर्षों से अवैध तरीके से बनाई जा रही है. यह भवन जेएनएसी से स्वीकृत नक्शे का उल्लंघन कर तैयार किया जा रहा है. खास बात यह है कि इस इमारत को जेएनएसी अब तक कई बार सील कर चुका है, लेकिन हर बार कुछ समय बाद सील तोड़कर चुपचाप निर्माण फिर से शुरू कर दिया जाता है.


जेएनएसी द्वारा इस इमारत को सील किया गया था
जानकारी के अनुसार, इस भवन में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है और यहां तक कि सरकारी बिजली का खंभा भी इमारत परिसर के भीतर शामिल कर लिया गया है, जो नियमों के खिलाफ है. जेएनएसी द्वारा इस इमारत को 16 जून 2022, 28 अप्रैल 2023, 6 मई 2023 और 24 जनवरी 2024 को सील किया गया था. इसके बावजूद हाल के दिनों में एक बार फिर निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना है.

इस मामले को लेकर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने फेसबुक लाइव के माध्यम से आवाज उठाई है. उन्होंने जेएनएसी और जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस अवैध निर्माण की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री तक सवाल पहुंचाया है. उनका कहना है कि जब बार-बार सील की कार्रवाई हो चुकी है, तो फिर आखिर किसके इशारे पर इस इमारत में दोबारा निर्माण कराया जा रहा है.

अब यह मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया है और लोग जेएनएसी व जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि नियमों की खुलेआम अनदेखी पर रोक लग सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !