Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Khunti News: घर-घर शिक्षा की अलख, टीएसएफ इंडिया फाउंडेशन ने बच्चों को बांटी स्कूल किट, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर भी लगा

Khunti News: रविवार को खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में टीएसएफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से घर-घर शिक्षा की ज्योत जले मिशन के अंतर्गत स्कूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर भी लगाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के सदस्य एपिल गुरिया ने की.


इस आयोजन में गांव के दर्जनों जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल किट का वितरण किया गया. किट वितरण का कार्य खूंटी-तोरपा के विधायक एवं झामुमो नेता सुदीप गुरिया के कर-कमलों से संपन्न हुआ. कार्यक्रम में विधायक की धर्मपत्नी अनीता कंडुलना भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं.


शिक्षा के प्रति बच्चों व अभिभावकों को प्रेरित
मौके पर विधायक सुदीप गुरिया ने टीएसएफ इंडिया फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करते हैं और शिक्षा के प्रति बच्चों व अभिभावकों को प्रेरित करते हैं.

कार्यक्रम में टीएसएफ फाउंडेशन की जॉइंट सेक्रेटरी फ्लोरेंस तोपनो और एडिशनल जॉइंट सेक्रेटरी प्रिस्किल्ला कुल्लु भी मौजूद रहीं. दोनों ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और वंचित बच्चों को आधुनिक शिक्षा व्यवस्था से जोड़ना है. इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जो भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य और जिम्मेदार समाज बनाने के लिए बेहतर शिक्षा बेहद जरूरी है, और इस दिशा में संस्था निरंतर प्रयास कर रही है. साथ ही समाज के सभी वर्गों से इस नेक कार्य में सहयोग की अपील की गई.

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान के लिए फाउंडेशन की प्रेसिडेंट रजनी सिंह ने विधायक सुदीप गुरिया के प्रति आभार जताया. उन्होंने पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और फाउंडेशन के निदेशक वसीम अकरम रज़वी को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए मिशन को और तेज़ी से आगे बढ़ाने का आग्रह किया.

इस अवसर पर पंचायत मुखिया रौशनी गुरिया, विधायक के सहायक जोलेन बरला, वार्ड सदस्य सुशील गुरिया, फाउंडेशन के वरीय सदस्य एवं हेल्थ एक्सपर्ट क़ैसर सहाबी, सदस्य सैबुन खातून, लिटिल स्टार स्कूल की प्राचार्य शिरीं गुरिया तथा स्कूल की सहायक शिक्षिका एपिल गुरिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !