Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Jamshedpur Breaking: झारखंड क्षत्रिय संघ गम्हरिया इकाई के अध्यक्ष संतोष सिंह का हार्ट अटैक से निधन, TMH में हंगामा, चंपई सोरेन ने लगाए अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप, देखें VIDEO

Jamshedpur Breaking: झारखंड क्षत्रिय संघ गम्हरिया इकाई के अध्यक्ष संतोष सिंह का रविवार देर शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया. वे 55 वर्ष के थे. उनके अचानक निधन की खबर से गम्हरिया समेत आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है.

जानकारी के अनुसार, वे देवनगरी में आयोजित संघ के पिकनिक कार्यक्रम में शामिल होकर शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने घर लौटे थे. घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी होने लगी. परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मौत की खबर मिलते ही परिजन और समर्थक आक्रोशित हो गए. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए टीएमएच परिसर में हंगामा किया और धरने पर बैठ गए. 

सूचना मिलने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी अस्पताल पहुंचे और समाज के लोगों के साथ धरने में शामिल हुए. उन्होंने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए टाटा प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए. साथ ही उन्होंने टीएमएच में पूरे मामले की जांच कराने और दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की.

बताया जाता है कि संतोष सिंह लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे और झारखंड क्षत्रिय संघ की गम्हरिया इकाई को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही. उनके निधन से संगठन और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है.

वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं. परिवार में शोक का माहौल है. फिलहाल टीएमएच परिसर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !