Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Jadugora Accident: अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो से टकराई बाइक, दो युवती समेत तीन गंभीर रूप से घायल

Jadugora: जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवतियों समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। समय रहते पुलिस की सक्रियता से तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया, जिससे उनकी जान बच सकी.

प्रात जानकारी के अनुसार

प्रात जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन लोग गालूडीह से दामूडीह स्थित पहाड़ भागा जा रहे थे कि नौरंग मार्केट पुलिया के समक्ष उनका मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्कार्पियो को ठोकर मार दी इस हादसे में गालूडीह की लक्खी मार्डी, पार्वती मुर्मू और मुसावनी निवासी कुंदु मार्डी घायल हो गए.

आगे की कार्रवाई भी जारी

इस हादसे में तीनों घायलों को जादूगोड़ा की हाइवे पेट्रोलिंग ने यूसिल अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है. आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और साथ ही आगे की कार्रवाई भी जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !