Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी मामले को लेकर, भारतीय ओबीसी विचार मंच ने उपायुक्त को सौंपा पत्र

Jamshedpur: भारतीय ओबीसी विचार मंच की ओर से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से सौंपा गया। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि 31 साल पुराने मामले में जिस तरह से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी की गई है, वह न्यायसंगत प्रतीत नहीं होती।

मंच के सदस्यों ने बताया

मंच के सदस्यों ने बताया कि पप्पू यादव छह बार से लगातार निर्दलीय सांसद रहे हैं और अपने क्षेत्र में एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद हमेशा आम जनता के हितों के लिए खड़े रहे हैं, इसलिए उनके प्रति संगठन गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे

भारतीय ओबीसी विचार मंच ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि मामले में निष्पक्ष एवं उचित न्याय सुनिश्चित करते हुए पप्पू यादव को अविलंब रिहा किया जाए, ताकि वे अपने क्षेत्र की जनता के बीच रहकर अपने जनप्रतिनिधि के कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। इस दौरान नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !