Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Ranchi News: रांची से ऋषिकेश तक सीधी ट्रेन की मांग, राज्यपाल ने रेल मंत्री को भेजा प्रस्ताव

Ranchi News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची से ऋषिकेश तक नई रेल सेवा शुरू करने की पहल की है. इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध किया है.


राज्यपाल ने अपने पत्र में सुझाव दिया है कि यह प्रस्तावित ट्रेन रांची से चलकर लोहरदगा, टोरी, डाल्टनगंज, डेहरी-ऑन-सोन, वाराणसी, श्री अयोध्याधाम और बरेली होते हुए ऋषिकेश तक संचालित की जाए. इससे झारखंड के यात्रियों को उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक शहरों तक सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी.


विषय जनहित से जुड़ा हुआ है और बेहद जरूरी 
इस पहल की पृष्ठभूमि में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा द्वारा लोक भवन को भेजा गया एक प्रार्थना-पत्र है. राज्यपाल ने उस पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि यह विषय जनहित से जुड़ा हुआ है और बेहद जरूरी है.

राज्यपाल ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि वर्तमान में रांची से उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण धार्मिक शहरों जैसे लखनऊ, अयोध्या, बरेली, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए सीधी रेल सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है.

प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए आसान यात्रा सुविधा
उन्होंने कहा कि अगर यह नई ट्रेन शुरू होती है तो श्रद्धालुओं को श्री अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए आसान यात्रा सुविधा मिलेगी. साथ ही हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों तक पहुंच भी सरल हो जाएगी 

राज्यपाल के अनुसार, इस रेल सेवा के शुरू होने से झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध मजबूत होंगे. इसके अलावा व्यापार, पर्यटन और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे दोनों राज्यों को लाभ होगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !