Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Jamshedpur Crime : टेल्को में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, टीएमएच में इलाजरत, हालात गंभीर

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्मशान घाट के समीप युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक का नाम राहुल यादव बताया जा रहा है जो बिरसानगर 1 बी का निवासी है। युवक के गले में चाकू लगने की बात बताई जा रही है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।


घायल राहुल यादव को पहले टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टीएमएच रेफर किया गया। फिलहाल टीएमएच में उसका इलाज जारी है।


परिजनों के अनुसार हमले में शामिल युवक की पहचान धनंजय गोड़ाई उर्फ बन्ना के रूप में की गई है जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल यादव पर हमला किया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !