Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Hazaribagh Police: हजारीबाग में एनडीपीएस के तहत बड़ी कार्रवाई, 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से करीब 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर और 10,100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री 

जानकारी के अनुसार, 9 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के सिमरा रेस्ट हाउस के पास पेट्रोल पंप के पीछे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित आनंद के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार की मौजूदगी में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके पास से 38.80 ग्राम ब्राउन शुगर और 10,100 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ईचाक क्षेत्र से ब्राउन शुगर खरीदकर लाता था और शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 300 से 500 रुपये में बेचता था।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में

इस मामले में सदर (बड़ा बाजार) थाना कांड संख्या 46/26 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21(बी), 22(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. एजाज (उम्र करीब 30 वर्ष), पिता मो. उस्मान, निवासी यासिन गली, खिरागांव, थाना सदर बड़ा बाजार, हजारीबाग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानिए क्या पुलिस अधिकारियों ने बताया 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ सदर अमित आनंद, डीएसपी प्रशांत कुमार, बड़ा बाजार ओपी प्रभारी पंकज कुमार, गौतम उरांव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !