Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Jharkhand Proud: राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग में झारखंड की बेटियों ने जीते 3 पदक, झारखंड में खुशी का माहौल

Jharkhand: झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर हौसला बुलंद हो, तो ग्रामीण पृष्ठभूमि सफलता के आड़े नहीं आती। बंगलुरू के जलाहल्ली स्थित संत क्लेरेट पीयू कॉलेज में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग (एसजीएफआई) अंडर-19 प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया है। यह उपलब्धि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली छात्राओं की प्रतिभा तथा झारखंड में खेलों के सशक्त होते माहौल का प्रेरक उदाहरण है।

झारखंड की बेटियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की अगुवाई में राज्य की टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया है। 4 से 9 फरवरी 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।  

जिसमें 45 किलोग्राम भार वर्ग में जेसिका खेस ने फाइनल में महाराष्ट्र से पराजित होकर रजत पदक प्राप्त किया। वही 54 किलोग्राम भार वर्ग में अमीषा केरकेट्टा ने फाइनल में दिल्ली से मुकाबला करते हुए रजत पदक जीता। तथा 57 किलोग्राम भार वर्ग में नीता रोज तिग्गा ने सेमीफाइनल में हरियाणा से पराजित होकर कांस्य पदक हासिल किया। 

योगदान अत्यंत सराहनीय

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य की बेटियाँ खेल के हर मंच पर नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं और आने वाले समय में देश-विदेश में झारखंड का नाम और रोशन करेंगी।झारखंड बॉक्सिंग टीम कोच अनुपम तिवारी, परवीन यादव, बीबी मोहती तथा टीम मैनेजर अनु कुमारी के कुशल मार्ग दर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !