यहां संवाद के क्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड के विकास व प्रगति और 2047 तक विकसित भारत के विजन पर अपने विचार को साझा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा आज दुनिया भर के भारतीयों को गौरवान्वित करती है। यहां भारतवंशी परिवारजनों से आह्वान कि आप सऊदी अरब की प्रगति के साथ साथ अपनी मातृभूमि भारत के विकास में भी अपना योगदान दें।
सेठ ने कहा रियाद में भारतवंशियों के स्नेह ने अभिभूत कर दिया। सऊदी अरब में मिला यह स्नेह और सम्मान मैं हर भारतवासी को समर्पित करता हूं
यह मेरे लिए और भी सौभाग्य की बात रही कि भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों से भी मिलने का अवसर मिला। राष्ट्र के प्रति उनकी अमूल्य सेवा और योगदान सराहनीय है। प्रवासी भारतीयों का अपने वतन के साथ अप्रतिम जुड़ाव प्रशंसनीय है। दुनिया के हर देश में रहने वाले भारतवंशी परिवार उस देश में हमारे दूत बनकर भारत की वैश्विक उपस्थिति को मजबूत करते हैं। इस संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा क्षेत्र में बढ़ती आत्मनिर्भरता और हमारी प्रतिबद्धता से भी इन्हें अवगत कराया।
वंदे भारत के 150 में वर्ष पर भारतीय दूतावास में वंदे मातरम का गायन की प्रस्तुति की गई
वंदे मातरम् भारत सहित दुनिया के हर देश में रहने वाले भारतीय की ऊर्जा, उत्साह और एकता का बीज मंत्र है। यह हमें सदैव ही कहीं भी रहकर राष्ट्र की सेवा को प्रेरित करता है। रियाद (सऊदी अरब) में भारतीय दूतावास में वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर प्रस्तुति ने भाव विभोर कर दिया। यहां वंदे मातरम् की प्रस्तुति इस बात का प्रतीक बनी कि दुनिया के हर कोने में रहने वाला भारतीय अपने भारत भूमि के प्रति अगाध निष्ठा रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और दुनियाभर के भारतीयों के प्रति स्नेह के कारण यह निष्ठा और भी मजबूत हुई है। प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को साधुवाद।