Dhanbad: कोयलांचल में अपराध के साये को मिटाने के लिए धनबाद पुलिस ने कमर कस ली है। कोयलाँचल के 3400 में से 830 कुख्यात अपराधियों को चिन्हित कर उन पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है। चोरी, लूट, डकैती, छिनतई और आर्म्स एक्ट जैसे अपराधों में लिप्त ये बदमाश पहले ही जेल की हवा खा चुके हैं। अब इन्हें सर्विलांस प्रोसिडिंग के दायरे में लाया गया है, जिससे पुलिस को इनके घरों पर कभी भी छापा मारने का अधिकार मिल गया है।
पिछले वर्षों में धनबाद पुलिस ने 3,000 से ज्यादा अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है, जिनमें स्थानीय के साथ-साथ अन्य जिलों व राज्यों के गैंगस्टर भी शामिल हैं। अब अपराध की भनक मिलते ही कार्रवाई का नया तरीका अपनाया जा रहा है।
सर्विलांस से पुलिस को क्या-क्या अधिकार
क़ानून जानकारों के अनुसार सर्विलांस प्रोसिडिंग अपराधियों के खिलाफ पुलिस को सुपर पावर देती है, कभी भी घर पर तलाशी। थाने में बुलाने का हक बिना वारंट के। हर गतिविधि और मूवमेंट पर नजर। क्रिमिनल एक्टिविटी को भनक लगते ही नाकाम।
सभी चिन्हित अपराधी पहले ही जेल जा चुके हैं। पुलिस जमानतदारों का सत्यापन भी तेजी से कर रही है। फर्जी जमानतदार पकड़े गए तो सख्त कार्रवाई निश्चित। कड़ी प्रक्रिया से चयन: थाना से डीसी तक जांचसर्विलांस में शामिल करने का नियम सख्त है।
थाना स्तर पर अपराधी का पूरा ब्योरा इकट्ठा। रिपोर्ट डीएसपी को, फिर वरीय अधिकारियों तक। एसएसपी की अंतिम रिपोर्ट पर डीसी की मुहर।
बाहरी अपराधी भी निशाने पर
कोयलांचल में सिर्फ लोकल गुंडे ही सक्रिय नहीं, बाहरी अपराधी भी शरण लेते हैं। हाल ही झरिया में बिहार के छपरा के कुख्यात अपराधी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या हुई थी। पुलिस ने बिहार से गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर धनबाद लाया। अब ऐसे तत्वों पर भी नजर। धनबाद पुलिस अपराध के कलंक को मिटाने के लिए कटिबद्ध है।पुलिस की इस शख्त क़ानून से कोयलांचल अब सुरक्षित बनेगा।