Jamshedpur: 10 फरवरी को “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” के अवसर पर समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान द्वारा किया गया।
AI के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग पर हुआ मंथन
कार्यशाला का आयोजन “Smart Tech, Safe Choices – Exploring the Safe and Responsible Use of AI” थीम के अंतर्गत किया गया। प्रशिक्षण सत्र में डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।
बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की रही उपस्थिति
कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, सामान्य नागरिक, प्रज्ञा केंद्र संचालक सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने सत्र को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।
सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर दिलाई गई शपथ
एनआईसी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों एवं विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करना था। मौके पर उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देने हेतु शपथ भी दिलाई गई।
कई विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
कार्यशाला में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी किशोर प्रसाद, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनीष कुमार प्रसाद, इंस्पेक्टर श्री कुनाल कुमार, जोनल कोऑर्डिनेटर तारक दास, मास्टर ट्रेनर रोहित राज तथा साइबर पीस फाउंडेशन सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम का संचालन वरूज ओझा द्वारा किया गया।