Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-10

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी देना था. यह कार्यशाला “स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसस: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग” थीम पर आधारित रही.
कार्यशाला का उद्घाटन उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ. उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं, जिनमें फर्जी मोबाइल ऐप के जरिये बैंक खाते खाली करना, लॉटरी और इनाम का झांसा देना तथा गूगल सर्च के जरिए नकली कूरियर सर्विस बनाकर ठगी करना शामिल है.

उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर भी जोर दिया. उपायुक्त ने कहा कि व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म पर आने वाले अनजान लिंक, फर्जी संदेश और प्रमोशनल कॉल से सावधान रहना जरूरी है. किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान कॉल का जवाब देने या अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई.

कार्यशाला में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रदीप उरांव ने बताया कि साइबर अपराधी डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक, फर्जी निवेश योजनाओं और सोशल मीडिया संदेशों व कॉल के माध्यम से लोगों को निशाना बनाते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी किसी भी धमकी से घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसी स्थिति में तुरंत 112 पर कॉल कर स्थानीय पुलिस को सूचना देने की अपील की गई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !