Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-10

Ranchi Crime News: कचहरी चौक पर हंगामा और किन्नरों से मारपीट के बाद पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi Crime News: राजधानी के कचहरी चौक के पास बीती रात करीब 3 बजे उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब किन्नरों के साथ मारपीट की घटना के बाद पुलिस और आरोपियों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पुलिस के अनुसार, दो युवकों ने किन्नरों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पहले किन्नरों के साथ हाथापाई की और फिर बोलेरो वाहन से उन्हें कुचलने की कोशिश की. इस दौरान विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों के साथ भी झड़प हुई. वारदात के बाद दोनों आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीछा शुरू किया. भागने के दौरान आरोपियों ने पुलिस वाहन को टक्कर मारने का भी प्रयास किया. मांडर थाना क्षेत्र के बरकी गांव की ओर भागते समय पुलिस ने नाकेबंदी कर बोलेरो (नंबर JH01FD-5302) को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए पुलिसकर्मियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिसमें एक होमगार्ड जवान घायल हो गया.

हालात को काबू में करने और आत्मरक्षा के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक गोली वाहन की आगे की सीट पर बैठे युवक को लगी. इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है. उनकी पहचान गुरफान अंसारी (30 वर्ष) और इस्तियाक अंसारी (25 वर्ष), निवासी नगड़ी थाना क्षेत्र, रांची के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, इस्तियाक अंसारी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !