Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-10

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की सुनी समस्याएं, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

Jamshedpur: आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया।

मांगों से संबंधित आवेदन समर्पित किए गए

 इस कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए इस दौरान नागरिकों द्वारा भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, मृत्यु प्रमाण पत्र, स्कूल का फीस, वेतन भुगतान, जाति प्रमाण पत्र, पारिवारिक विवाद, रोजगार, पेंशन भुगतान से जुड़ी अन्य समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन समर्पित किए गए। 

जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से

उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया । सभी विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !