Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Dhalbhumgarh News: ज्वेलरी दुकान मालिक से दिनदहाड़े ठगी, बाइक सवार ने उड़ाया चांदी से भरा थैला

Dhalbhumgarh: धालभूमगढ़ क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार शाम करीब 4:20 बजे धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के NH-18 सर्विस रोड पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बाइक सवार दो अपराधियों ने मां गायत्री ज्वेलर्स के मालिक तरुण कुमार साहू से लाखों के जेवर ठग लिए और फरार हो गए।

घटना का घटनाक्रम, रुपया गिरा है बोलकर दिया झांसा

पीड़ित तरुण कुमार साहू, जो मोहलीशोल के निवासी हैं, धालभूमगढ़ में बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समीप अपनी ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह शाम को वह अपनी दुकान बंद कर अपनी टीवीएस-50 नंबर JH05BZ-0811 से घर लौट रहे थे।

जैसे ही वह NH-18 सर्विस रोड पर ओमकार होटल के पास पहुँचे, पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें आवाज दी और कहा कि "आपका रुपया नीचे गिरा हुआ है।" तरुण कुमार साहू ने जैसे ही अपनी गाड़ी रोककर पीछे मुड़कर देखा, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने फुर्ती दिखाते हुए गाड़ी के हैंडल पर टंगा थैला झपट लिया। इससे पहले कि पीड़ित कुछ समझ पाते, अपराधी तेज रफ्तार में फरार हो गए।

नुकसान का विवरण

पीड़ित के अनुसार, उस थैले में लगभग एक लाख रुपये मूल्य के चांदी के सामान और जेवरात थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों में असुरक्षा का माहौल है।

पुलिस की कार्रवाई, सीसीटीवी खंगाल रही टीमें

घटना की सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। हमने मामले को गंभीरता से लिया है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिस पर काम जारी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !