Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Gumla Accident: मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्रों की तेज रफ्तार बाइक पिलर से जा टकराई, दो की हुई मौत व दो घायल

Gumla: गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के करमटोली गांव के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो स्कूली छात्रों की जान चली गई। मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रहे चार छात्र एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के पास बने पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक ही बाइक पर सवार थे चारों छात्र
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकुरीढाढ टोली निवासी अमित बरुआ, संदरी गांव के रोशन टोप्पो, हरा टोली के नवनीत उरांव और असीम लकड़ा मैट्रिक की परीक्षा देकर अपने-अपने परीक्षा केंद्र से निकले थे। घर लौटने के लिए चारों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।

करमटोली गांव से आगे एक मोड़ पर चालक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे पुल के पिलर से जा भिड़ा। हादसा इतना अचानक और गंभीर था कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। 

मौके पर ही दो छात्रों की मौत
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बिशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अमित बरुआ और नवनीत उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं रोशन टोप्पो और असीम लकड़ा का इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच, गांव में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलते ही बिशुनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद करमटोली और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। परीक्षा देकर लौट रहे युवाओं की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !