Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Jharkhand News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव, जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश झा ने किया नामांकन, 100 प्रत्याशी मैदान में

Jharkhand News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज समाप्त हो गई. दूसरे दिन कुल 30 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए, जबकि पहले दिन 70 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था. इस तरह कुल 100 प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए नामांकन दर्ज कराया है.

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश झा ने भी अपना पर्चा भरा
आज नामांकन के दौरान जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश झा ने भी अपना पर्चा भरा. उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ देवड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद डोरंडा स्थित स्टेट बार काउंसिल कार्यालय पहुंचकर चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. प्रकाश झा के नामांकन से चुनावी माहौल और अधिक गर्मा गया है.

कुल 100 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
नामांकन के दौरान अधिकांश प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कार्यालय पहुंचे. पूरे दिन परिसर में उत्साह और हलचल का माहौल बना रहा. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि कुल 100 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई.

कल होगी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार कल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने पर 18 फरवरी को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी. मतदान 12 मार्च को सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराया जाएगा.

इस चुनाव में राज्यभर के कुल 25,001 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. बार काउंसिल के 25 पदों में से इस बार 23 पदों पर चुनाव हो रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !