Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Jharkhand Big News: सिंथेटिक ड्रग साइक्लोर्फिन को लेकर झारखंड में अलर्ट, ATS ने जिलों को किया सतर्क

Jharkhand Big News: झारखंड में उभरते सिंथेटिक नशे के खतरे को देखते हुए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने राज्यभर के सभी एसएसपी और एसपी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. यह चेतावनी अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (INCB) की ओर से जारी स्पेशल अलर्ट के आधार पर दी गई है, जिसमें सिंथेटिक ओपिओइड साइक्लोर्फिन के संभावित दुरुपयोग और तस्करी को लेकर चिंता जताई गई है.

एटीएस के अनुसार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) देश में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए नोडल एजेंसी है और यह अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ समन्वय में काम करती है. INCB की रिपोर्ट में बताया गया है कि साइक्लोर्फिन जैसे नए सिंथेटिक पदार्थ भविष्य में गंभीर खतरा बन सकते हैं.

हालांकि यह पदार्थ अभी एनडीपीएस एक्ट की अधिसूचित सूची में शामिल नहीं है, फिर भी इसके अवैध इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए एजेंसियों को पहले से ही सतर्क रहने को कहा गया है.

एटीएस ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्रों में खुफिया तंत्र को सक्रिय रखें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें और यदि इस पदार्थ से जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत एनसीबी को सूचित करें.

इसके अलावा संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर एहतियाती और निवारक कदम उठाने के भी निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि समय रहते निगरानी बढ़ाने से किसी भी संभावित ड्रग नेटवर्क पर रोक लगाई जा सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !