Jharkhand News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने तकनीकी एवं विशेष योग्यता वाले स्नातक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है. आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी.
पेपर–1 और पेपर–2 की परीक्षा 15 फरवरी से 21 फरवरी तक ली जाएगी. वहीं, पेपर–3 का आयोजन 24 फरवरी से 2 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा.
अभ्यर्थी 13 फरवरी से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं
आयोग ने बताया है कि सभी अभ्यर्थी 13 फरवरी से अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in
पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.
JSSC ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर छपी फोटो और हस्ताक्षर का मिलान अवश्य कर लें. यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ jtglcce2026@gmail.com
पर ईमेल भेजकर सूचना दे सकते हैं.
आयोग ने यह भी कहा है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.