Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-14

Jamshedpur News: NTTF आर डी टाटा तकनीकी सेन्टर गोलमुरी  के 16 प्रशिक्षुओं का आरकेएफएल में, चेन्नई और जमशेदपुर प्लांट में मिली नियुक्ति

Jamshedpur: मेहनत की चाबी से ही सफलता का ताला खुलता है।प्लेसमेंट ड्राइव में NTTF GOLMURI के कुल 16 प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सफलता हासिल की है। कंपनी ने इन प्रशिक्षुओं को उनके कौशल के आधार पर चेन्नई और जमशेदपुर प्लांट के लिए चुना है।

वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया

चयनित उम्मीदवारों में से 4 प्रशिक्षुओं— कृष्णा, आदित्य जंघेल, सौरव मंडल और सुमित रजक का चयन चेन्नई प्लांट के लिए हुआ है। इन्हें 3.5 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है।

वहीं, जमशेदपुर प्लांट के लिए 12 प्रशिक्षुओं का चयन 3.0 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर किया गया है। इनमें प्रथम, करण सिंह, अभिजीत, कौशल, सूरज बोइपाई, शुभम भागुली, विकास, सिमरप्रीत, माधव, अमन, आदित्य राज और देवाशीष के नाम शामिल हैं।

संस्थान ने सभी सफल

प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इस उपलब्धि से प्रशिक्षुओं के बीच उत्साह का माहौल है। प्राचार्य प्रीता जॉन के साथ उप प्राचार्य पल्लवी चौधरी ने सभी छात्रों उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी|
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !