Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-15

Giridih News: चार दिनों से लापता 12 वर्षीय मासूम का शव नौलखा डेम के पास कुएं से बरामद

Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिला के धनवार थाना क्षेत्र के मायाराम टोला में उस समय मातम छा गया, जब 12 वर्षीय आयुष कुमार का शव शनिवार को नौलखा डेम के समीप एक कुएं से बरामद किया गया। आयुष बीते 11 फरवरी से अपने घर से लापता था। परिवार और ग्रामीण पिछले चार दिनों से उसकी तलाश में दिन-रात जुटे हुए थे, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया था।

खेत की सिंचाई के दौरान हुआ खुलासा
शनिवार को गांव के कुछ लोग खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान जब उन्होंने पास के कुएं में मोटर डालने की कोशिश की, तो अंदर एक शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। पास जाकर देखने पर शव की पहचान आयुष कुमार के रूप में की गई। यह खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही धनवार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, निष्पक्ष जांच की मांग
आयुष की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता और परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। परिजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने फॉरेंसिक टीम से वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने की अपील की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !