Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-15

Jharkhand News: महाशिवरात्रि पर भक्ति का नजारा, फादलोगोड़ा में JLKM महासचिव आकाश महतो ने किया प्रसाद वितरण

Jharkhand: आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था के महापर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज चांडिल प्रखंड के फादलोगोड़ा में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय महासचिव आकाश महतो ने शिव मंदिर में माथा टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के पश्चात उन्होंने अपनी टीम के साथ स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया।

भक्ति और सेवा का संगम

सुबह से ही फादलोगोड़ा स्थित शिवालय में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच आकाश महतो ने कार्यक्रम की शुरुआत की। महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और सेवा का संकल्प लेने का दिन है। समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोना ही सच्ची शिव भक्ति है।

समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जुटाव

प्रसाद वितरण के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में शामिल थे, लालटू महतो, सुनील महतो, संतोष महतो, गुणधर महतो, शिष्टिधर महतो इन सभी सहयोगियों ने मिलकर सैकड़ों की संख्या में आए श्रद्धालुओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से प्रसाद का वितरण सुनिश्चित किया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहभागिता से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

एकजुटता का संदेश

 उन्हें अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा मिली। त्यौहार उन्हें आपस में जोड़ते हैं और फादलोगोड़ा में दिखी यह एकजुटता हमारे क्षे
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !