Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-15

Jharkhand BJP: नगर निकाय चुनाव में भाजपा के 18 बागी नेताओं को शोकॉज

Ranchi: नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे व पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का विरोध कर रहे 18 प्रदेश स्तरीय नेताओं को भाजपा प्रदेश स्तर से शोकॉज भेजा गया है। वहीं जिलों में भी वैसे लोगों को शोकॉज किया गया है, जो जिला कमेटी या मंडलों से जुड़े रहे हैं।
पार्टी के द्वारा सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है, संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर पार्टी संबंधित नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। जिन लोगों को पार्टी ने नोटिस जारी किया है, उनमें पूर्व विधायक व धनबाद से पार्टी समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे संजीव सिंह, भृगुनाथ भगत, पूर्व महानगर अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, डाल्टेनगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व गढ़वा के पूर्व जिलाध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, मंगल सिंह, चास से मेयर चुनाव लड़ रही परिंदा सिंह, जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, देवघर के बाबा बलियासे, जामताड़ा के तरुण गुप्ता, सिमडेगा की फुलसुंदरी देवी, अनूप सुल्तानिया, ललिता पासवान, गिरिडीह केकामेश्वर पासवान समेत अन्यशामिल हैं। भाजपा के द्वारा प्रत्येक निकाय में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का चयन किया गया था। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, उपाध्यक्ष रेखा वर्मा व राष्ट्रीय मंत्री रितुराजको राज्य में बागियों को मनानेकी जिम्मेदारी दी गई थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !