Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-16

Saraikela News: सरायकेला के शासन गांव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Saraikela: झारखंड में सरायकेला- खरसावां जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र के शासन गांव में एक युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका हुआ मिला है। जिसके बाद देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

मृतक की पहचान 
मृतक की पहचान शासन गांव में किराए पर रह रहे अनिल सिंह मुंडा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि उनका शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका हुआ था। सुबह ग्रामीणों की नजर जब पेड़ पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और यह दृश्य देख बदहवास हो गए।

पुलिस की जांच जारी 
घटना की जानकारी सरायकेला थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है।

ग्रामीणों की आशंका 
इधर, गांव में घटना को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ ग्रामीणों का मानना है कि संभव है युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटका दिया गया हो। वहीं कुछ लोग इसे आत्महत्या की घटना भी मान रहे हैं।

परिजनों के अनुसार, अनिल सिंह मुंडा रविवार रात करीब 10 बजे घर लौटे थे। खाना खाने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो गए। इसी बीच वे कब घर से बाहर निकले, किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह उनकी इस हालत में मिली खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

पुलिस की पूछताछ जारी 
बताया जाता है कि अनिल अपने दो भाइयों के साथ शासन गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। परिवार फिलहाल शोकाकुल है और गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के हर पहलू का खुलासा हो सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !