Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-21

Central Kitchen Of Bistupur : रामदास सोरेन आज जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर के सेंट्रल किचन पहुंचे , जानिए पूरी खबर

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन आज जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर के सेंट्रल किचन पहुंचे और सेंट्रल किचन में बन रहे मिड डे मील के भोजन का स्वाद लिया
central kitchen of Bistupur :झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन आज जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर के सेंट्रल किचन पहुंचे और सेंट्रल किचन में बन रहे मिड डे मील के भोजन का स्वाद लिया और पुरे सेंट्रल किचन का निरिक्षण भी किया साथ ही मंत्री ने वंहा का भोजन का स्वाद भी लिया,
पिछले दिनों मिड डे मील के भोजन खाने से चाईबासा में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए थे.

वही शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जमशेदपुर सेंट्रल किचन का दौरा कर ऐलान किया की बहुत जल्द 100 स्कूल पर एक सेंट्रल किचन बनाया जाएगा, ताकि पौष्टिक भोजन बच्चों को मिल सके.
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन स्कूलों में मिड डे मील का भोजन बनाया जाता है, उन भोजन बनाने वाले लोगों की नौकरी नहीं जाएगी, उन्हें वेतन भी मिलेगा, लेकिन उनका काम सिर्फ सेंट्रल किचन से आए भोजन को लेकर बच्चों को खिलाना होगा.यानी पौष्टिक भोजन बच्चों को मिले, कुपोषण का शिकार बच्चा ना हो।
 इसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार अब सेंट्रल किचन के नियम में भी परिवर्तन करेगी. वही विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार मिले यह राज्य सरकार सुनिश्चित कर रही है, 
इतना ही नहीं शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार बंगाल मे बुक डे होता हैँ, उस दिन सरकारी स्कूल के बच्चों को मुफ्त मे पुस्तक दी जाती हैँ, उसी तर्ज पर झारखण्ड मे भी बुक डे और ड्रेस डे के रूप मे आने वाले समय मे मनाया जाएगा, जिसका प्रपोज़ल झारखण्ड के मुख्यमंत्री को दे दिया गया है, इस वर्ष इसको लागु करना सरकार की प्रथमिक्ता रहेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !