Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-16

Jharkhand News: निलंबित IAS विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की जमानत याचिका

Jharkhand News: निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे ने अपनी जमानत के लिए अब देश की शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है. झारखंड हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद उन्होंने 11 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की है. इससे पहले बीते 6 जनवरी 2026 को हाईकोर्ट ने उनकी नियमित जमानत याचिका को खारिज कर दिया था.

याचिका में सुधार के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई इस याचिका में कुछ तकनीकी खामियां पाई गई हैं. इसके बाद न्यायालय ने उन त्रुटियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. इन खामियों में सुधार होने और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही शीर्ष अदालत द्वारा मामले की सुनवाई के लिए कोई निश्चित तिथि निर्धारित की जाएगी.

सह-आरोपियों को मिल चुकी है राहत
इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को पहले ही राहत मिल चुकी है. नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट जमानत दे चुका है, वहीं उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को भी न्यायालय से राहत मिल गई है. विनय सिंह की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा इस मामले में लगातार दर्ज की गई प्राथमिकियों पर गंभीर टिप्पणी भी की थी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !