Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-16

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव, रिंकू सिंह के समर्थन में अर्जुन मुंडा व सरयू राय की पदयात्रा, ‘भारत को जिताना है’ का आह्वान

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रिंकू सिंह के समर्थन में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू रॉय ने पदयात्रा कर व्यापक जनसंपर्क किया। दोनों नेताओं ने लोगों से क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मुहर लगाकर रिंकू सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।


पदयात्रा सह जनसंपर्क अभियान की शुरुआत जुगसलाई के नया बाजार से हुई, जो गौशाला चौक, गौशाला नाला रोड, कचहरी मुहल्ला, छपरहिया मुहल्ला सहित विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान रिंकू सिंह भी साथ रहीं। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने “रिंकू सिंह जिंदाबाद”, “अर्जुन मुंडा जिंदाबाद” और “सरयू राय जिंदाबाद” के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने नेताओं का स्वागत किया और रिंकू सिंह के पक्ष में मतदान का भरोसा जताया।


इसके बाद अर्जुन मुंडा ने चौक बाजार स्थित मुख्य कार्यालय से रामटेकरी रोड होते हुए ऋषि भवन तक पदयात्रा की। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव महत्वपूर्ण है और इसमें राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए “भारत को जिताना है”। उन्होंने मतदाताओं से राष्ट्रवादी सोच के साथ मतदान करने का आह्वान किया।

वहीं, सरयू राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लंबे समय बाद निकाय चुनाव हो रहा है और रिंकू सिंह एक सशक्त व योग्य उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि जुगसलाई और मानगो में राष्ट्रवादी शक्तियां एकजुट हो रही हैं और समुदाय के आधार पर मतों का विभाजन नहीं होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मतदान तिथि तक स्थिति और स्पष्ट होगी तथा रिंकू सिंह भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगी।

पदयात्रा और सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, महेंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी सहित भाजपा-एनडीए के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इससे पूर्व सुबह रिंकू सिंह ने चौक बाजार स्थित अपने मुख्य चुनावी कार्यालय से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। उन्होंने स्टेशन रोड व आसपास के क्षेत्रों में डोर-टू-डोर संपर्क कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली और अपनी प्राथमिकताओं के साथ जनहित व समाजसेवा के संकल्प को साझा किया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !